Medical
उत्तराखण्ड

स्मैक बेचने के मामले में जेल गए शिक्षक को किया निलंबित

ADVERTISEMENTS Ad

जसपुर। स्मैक बेचने के मामले में जेल गए राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा हरेंद्र मिश्रा ने अपने आदेश में कहा कि उप शिक्षा अधिकारी ने उन्हें अवगत कराया है कि कमलेश चौहान सहायक अध्यापक मनोरथपुर तृतीय की अवैध कार्यों में संलिप्ता पाई गई है।उनके विरुद्ध तीन नवंबर को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। सहायक अध्यापक कमलेश चौहान गंभीर आरोप लगे हैं। 48 घंटे से अधिक समय तक उन्हें पुलिस हिरासत में रखा गया है। सहायक अध्यापक कमलेश चौहान को तीन नवंबर से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत जीवन निर्वाह राशि दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉