Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कोसी रेंज के जंगल में आग जला कर बैठे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, मृतक का सिर और कुछ अवशेष बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- वन प्रभाग की कोसी रेंज में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल में आग जलाकर बैठे एक युवक को बाघ ने हमला कर मार डाला। बाघ युवक को घसीटते हुए जंगल के भीतर ले गया और उसे अपना निवाला बना लिया। वन विभाग को मृतक का सिर और शरीर के कुछ ही अवशेष बरामद हो सके हैं। शव की शिनाख्त की कोशिश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई, जब चारा लेने जंगल गई महिलाओं ने एक युवक को बाघ द्वारा घसीटे जाने के निशान देखे और मौके पर कपड़े व जूते पड़े होने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर रेंजर शेखर तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां आग जलाने के निशान और संघर्ष के साक्ष्य मिले।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

अंधेरा होने के चलते रात में सर्च अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला, कामिनी आर्या, रेंजर शेखर तिवारी और कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में दोबारा सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क से करीब 400 मीटर अंदर झाड़ियों में बाघ द्वारा खाया गया युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

वन विभाग ने शव के अवशेषों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। क्षेत्र में बाघ की सक्रियता को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है। घटना के बाद से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है, लोगों से जंगल की ओर न जाने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉