Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पेपर लीक मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की दी मंजूरी, घटना स्थल पर पहुंचकर छात्रों से की बातचीत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में युवाओं का धरना लगातार आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन कर  रहे युवाओं की मांगों के बीच सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद धरनास्थल पहुंचे और छात्रों से बातचीत की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

मुख्यमंत्री ने युवाओं की प्रमुख मांग पर हामी भरते हुए सीबीआई जांच की संस्तुति लिखित रूप से सौंपी। साथ ही आश्वासन दिया कि परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। इसके लिए छात्रों से नाम सूची देने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि इससे पहले जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह सहित आला अधिकारी भी आंदोलनरत युवाओं से बातचीत कर चुके थे, लेकिन युवा सीबीआई जांच पर अड़े रहे। आखिर सीएम धामी के मौके पर पहुंचने और संस्तुति देने के बाद छात्रों में संतोष का माहौल देखने को मिला।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉