Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड में पूरी तरह अलर्ट, मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख, निगरानी तंत्र को सतर्क रहने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट की घटना पर दुख जताया है। उन्होंने इस घटना में हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना चिंता का विषय है और इस पर पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि राज्य की पुलिस हाई अलर्ट पर रहे और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

इधर, दिल्ली विस्फोट के बाद उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने बताया कि राज्यभर में चौक-चौराहों, बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को गश्त तेज करने और निगरानी तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉