Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 147 करोड़ 28 लाख 56 हजार की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 72 करोड़ 38 लाख की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड़ लाख 56 हजार की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार, उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाने की ओर तीव्रता से कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय, अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार विकास के साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है। हमारा एकमात्र लक्ष्य उत्तराखंड को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून, जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, विरासत और पवित्रता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी में 30 मीटर स्पान के मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टैक्नोलॉजी लैब, नलकूप निर्माण कोटाबाग में महादेवपुरम व झलुवाझाला नलकूप, बेलपोखरा नलकूप तथा बैलपड़ाव में सिचाई नलकूप का लोकार्पण के साथ ही महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण, लालकुआं में नलकूपों पर स्टेबलाइजर एवं जलजीवन मिशन के अन्तर्गत 14 पेयजल योजनाओं में हरिपुर लच्छी, कालूपुर पोखरिया, जीतपुर रैक्वाल, देवलातल्ला, भवानसिंह नवाड़, बसन्तपुर, किशनपुर रैक्वाल, चोरगलिया आमखेडा जयराम परमा, हल्दूचौड जग्गी, भवानीपुर कृष्णा, पाडलीपुर, भगवानपुर दुर्गापुर, बकुटिया पेयजल योजना के साथ ही पशु चिकित्सालय रामग पिथौरागढ़ में भवन निर्माण सहित 23 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री ने जिन 17 योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें कसियालेख से धारी मोटर मार्ग, रानीबाग-खुटानी, चाफी-पदमपुरी-धानाचुली, मोतियापाथर-शहरफाटक मार्ग सुधारीकरण, नैनीताल के अनावासीय भवन निर्माण, भेंटी दियारी खोली मोटर मार्ग, नशा मुक्ति केन्द्र पाण्डे नवाड मरम्मर कार्य, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, सीवरेज 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, नारीमन तिराहे से गौलापुर तक सडक मरम्मत, देवरामपुर गौलागेट सडक सुधारीकरण, हल्दूचौड गौलारोड डीबीएमस कार्य, चांदनी चौक घुडदौड तक मार्ग सुधारीकरण, पीपल पोखरा में र्साई सटरिंग, हिम्मतपुर बैजनाथ पीसी कार्य, वृन्दावन विहार एवं चांदनी चौक में पीसी नवनिर्माण, गुसाईपुर में सडक सुधारीकरण एवं पनचक्की चौफुलामें सडक सुधारीकरण एवं पनचक्की- चौफुला-कठघरिया नहर कवरिंग कार्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमन्त्री घोषणा के अनुपालन में विशेष योजनांतर्गत सहायता (SPA) कार्यक्रम में स्वीकृत, हल्द्वानी-काठगोदाम श्रोत एवं ट्रीटमेन्ट संवर्धन पेयजल योजना कार्य कुल लागत रू ० 15443.00 लाख है, का भी भूमि पूजन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सांसद नैनीताल उधमसिंह नगर अजय भट्ट, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरमवाल, विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू, दिनेश आर्या, सुरेश भट्ट, शंकर कोरंगा, नवीन लाल वर्मा, दीपक महरा, रेनू अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, व कुमाऊँ आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे सहित अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉