Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक घायल, हाईवे पर लगा जाम

ADVERTISEMENTS Ad

रुड़की:- शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, ग्रीन पार्क कॉलोनी गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी फैज (25) करीब एक माह पूर्व अपने साथियों के साथ सहारनपुर जिले के कोटा माही गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुआ था। उसी दौरान उसका वहां के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद मारपीट तक पहुंचा, लेकिन मामला किसी तरह सुलझा लिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

सोमवार को फैज और कोटा माही गांव के युवक एक बार फिर आमने-सामने आ गए। वैशाली मंडपम में एक शादी के दौरान जब कोटा माही निवासी युवक बाहर निकले, तो फैज पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और सहारनपुर पक्ष की ओर से गोली चला दी गई। गोली फैज की बाजू के पीछे जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ उमड़ पड़ी और हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारकर भीड़ को हटाया और घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी आर.के. सकलानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉