Medical
उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा में भारी भीड़: महज 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किये दर्शन, मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  चारधाम यात्रा इस वर्ष रिकॉर्ड की ओर तेजी से बढ़ रही है। महज 25 दिनों के भीतर ही 12 लाख 60 हजार से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा में उमड़ रही भारी भीड़ इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा प्रबंधन को अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं का भरोसा बढ़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

13 मई तक के आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम में 5,23,582, बद्रीनाथ धाम में 3,24,081, गंगोत्री धाम में 2,05,425 और यमुनोत्री धाम में 2,07,390 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बुधवार को एक ही दिन में 80,401 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिनमें सबसे अधिक संख्या केदारनाथ पहुंचने वालों की रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

केदारनाथ धाम में इस बार जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। कठिन यात्रा के बावजूद महज 22 दिनों में ही 5.23 लाख से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत हुए पुनर्निर्माण और बेहतर सुविधाओं का परिणाम माना जा रहा है।

मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रतिकूल मौसम में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

पिछले चार वर्षों 2022 से 2025 में 69.45 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं, जो हर साल बढ़ती आस्था को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए स्लॉट मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किए गए हैं। सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉