Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, चालक समेत दो की मौत, महिलाओं बच्चों सहित 16 घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर दोगांव के समीप शनिवार देर रात पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 पर्यटक घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बदरपुर बॉर्डर दिल्ली निवासी पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी के कैंची धाम दर्शन के बाद शनिवार रात दिल्ली लौट रहा था। रात करीब दस बजे जैसे ही वाहन दोगांव के मटियाली बैंड के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में 18 लोग सवार थे। खाई से चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ज्योलीकोट चौकी प्रभारी श्याम सिंह बोरा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा और खड़ी ढलान के बीच करीब दो घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने 108 व अन्य एंबुलेंस की मदद से घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा।

हादसे में रोहतक (हरियाणा) निवासी चालक सोनू कुमार (32) और बदरपुर (दिल्ली) निवासी पर्यटक गौरव बंसल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में घायल पर्यटकों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन लगभग 12 मीटर नीचे गिरने के बाद एक पेड़ से अटक गया, अन्यथा जनहानि और भी अधिक हो सकती थी। हादसा इतना भीषण था कि चालक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने देर रात अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
घायलों में शामिल:

विजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, वंश अग्रवाल, अन्नू अग्रवाल, शिल्पी, हेमंत, श्रुति, अंशिका, सोनिया, निकिता सहित चार बच्चे शामिल हैं।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि लगभग 10:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल के साथ ही निजी अस्पतालों में भी चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉