Medical
उत्तराखण्डचंपावत

सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad

लोहाघाट:- सोमवार को घाट क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ की ओर जा रही कार (यूके 03-3999) घाट पुल से पहले अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में चली गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बाराकोट चौकी पुलिस और लोहाघाट फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहाघाट भेजा गया। तहसीलदार बृजमोहन आर्या ने बताया कि हादसे में कार चालक युवराज ओली (18) पुत्र राजकिशोर निवासी गलचौड़ा, लोहाघाट गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दीपेश खर्कवाल (18) पुत्र गिरीश खर्कवाल निवासी पिथौरागढ़ को मामूली चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवराज ओली को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉