Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

अवैध संबंधों के चलते महिला ने प्रेमी संग मिलकर करी पति की हत्या, पुलिस ने दोनों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। महिला ने अवैध संबंधों को परवान चढ़ाने के लिए प्रेमी संग मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। प्रेमी महिला का रिश्ते में चचेरा देवर है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी महिला के दो बच्चे 11 साल का बेटा और सात साल की बेटी है। मृतक पेशे से मोटर मैकेनिक का काम करता था।

ADVERTISEMENTS Ad

मूलरूप से कमालपुर, छुटमलपुर निवासी  परविंद पुत्र विजेंद्र उम्र 38 वर्ष ने पटेलनगर क्षेत्र के पित्थूवाला में अपना मकान  है।वह यहां परिवार के साथ रहता और मोटर मैकेनिक की दुकान चलाता था। सीओ सदर अभिनय चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह पटेलनगर थाना पुलिस को निजी अस्पताल से प्रविंद की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा भरने के लिए शव देखा तो गले पर निशान थे और कानों से खून निकल रहा था। पुलिस को हत्या किए जाने का शक हुआ। छुटमलपुर से मृतक के परिजनों को दून बुलाया गया। उनसे जानकारी ली गई तो तो पता लगा कि प्रविंद की पत्नी सरिता उम्र 33 वर्ष का चचेरे देवर अनुज उम्र 22 वर्ष से अवैध संबंध हैं। डेढ़ साल पहले इसे लेकर परिवार में विवाद हुआ था। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई सुमित की तहरीर पर सरिता और चचेरे देवर अनुज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आनंदा एकेडमी में बाल कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन, बच्चों ने स्वरचित कविताएं सुनाकर सभी का मन मोहा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉