Medical
उत्तराखण्ड

बद्रीनाथ धाम में दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत

ADVERTISEMENTS Ad

गोपेश्वर:- बदरीनाथ धाम में दो श्रद्धालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। तीन दिन में धाम में चार लोगों की जान जा चुकी है। बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए छत्तीसगढ़ के आठ लोगों का दल पहुंचा था जिसमें सात महिलाएं व एक पुरुष शामिल थे। सभी दर्शन करने के लिए लाइन में लगे थे। तभी किशोर शाहू (63) के सीने में तेज दर्द हुआ। वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के लिए शव छत्तीसगढ़ ले जाना चुनौती थी। आपसी सहमति के बाद पुलिस और प्रशासन के सहयोग से बदरीनाथ धाम में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

वहीं ओमबाला पत्नी अवबीस त्यागी (65) की भी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को भी गुजरात के अहमदाबाद निवासी भावना बेन और मंडला मध्यप्रदेश निवासी संतोष प्रजापति की भी तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉