Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा, ड्राइवर और हेल्पर लापता

ADVERTISEMENTS Ad

श्रीनगर:-  ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार देर रात को एक ट्रक करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की खबर पुलिस को सुबह मिली, जब कुछ लोगों ने नदी में डूबे हुए ट्रक को देखा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक ट्रक ड्राइवर और हेल्पर का कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों को ढूंढने के लिए गोताखोरों की टीम लगी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad

जानकारी के मुताबिक ट्रक श्रीनगर से डूंगरीपंथ जा रहा था, जो देर रात को अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इसीलिए किसी को कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर नदी के अंदर पड़े ट्रक पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू किया और ट्रक सवार लोगों के बारे में पता लगाया। पुलिस ने मुताबिक ट्रक में कुंदन सिंह और मनोज सवार थे, जिनका दुर्घटना के बाद से कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। ट्रक पूरी तरह से अलकनंदा नदी में डूब चुका है। ट्रक नेशनल हाईवे पर लगे पैराफिट को तोड़ते हुए 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में जा समाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, हादसे के बाद विद्युत विभाग के अधिकारियों और परिजनों में मचा हड़कंप
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉