Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

खाई में गिरी वेगनआर, तीन की मौत दो घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के पास देर रात वैगनआर कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में दो युवतियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मरने वालों में चालक प्रेम कुमार (35) निवासी ग्राम वीसा बजेठा पिथौरागढ़, सुनीता देवी (32) ग्राम कुमोड पिथौरागढ़ और रजनी (22) ग्राम वीसा बजेठा पिथौरागढ़ शामिल है। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए है, जिनमें आशीष कुमार (19) और आरुष कुमार (7) शामिल है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहत व बचाव कार्य चलाया। शव निकाल कर थाना पुलिस के हवाले किए। बताया जा रहा है कि यह वाहन खटीमा से पिथौरागढ़ जा रहा था। टनकपुर- पिथौरागढ़ और भवाली- अल्मोड़ा मार्ग बंद होने के कारण इन लोगों ने यह मार्ग पकड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने विकास कार्यों और योजनाओं को लेकर की समीक्षा बैठक, शहरों के मास्टर प्लान को विशेष महत्व, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉