Medical
क्राइम/दुर्घटनाराष्ट्रीय

जुआ खेलने से रोकने पर दरोगा और पुलिस कर्मी पर हमला, 9 जुआरियों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तर प्रदेश के बरेली, संभल और मेरठ जिलों में अलग-अलग घटनाओं में कानून-व्यवस्था के सिलसिले में मौके पर पहुंचे दरोगा समेत पुलिसकर्मियों पर हमला करने और वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सभी मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बरेली और मेरठ में  कुल 14 आरोपी अब तक गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
पुलिस के मुताबिक बरेली जिला मुख्यालय के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में दीपावली की रात जुआ खेलने से रोकने पर जुआरियों के एक समूह ने कथित तौर पर पुलिस की टीम पर हमला कर दिया जिससे एक उप निरीक्षक और एक सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं, संभल जिले में एक उप निरीक्षक समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर हमले के एक अन्य मामले में नौ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
मेरठ जिले के शास्त्री नगर इलाके में हिंसक झड़प में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचा। घटना के बाद पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने शुक्रवार शाम को बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने और उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एक अन्य कानून की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित, हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, असम में 68 और गुजरात में 35 लोगों की मौत, सेना ने बचाये 790 से ज्यादा लोग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉