Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:- प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर मैदानी और पहाड़ी जिलों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने नैनीताल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जन के साथ भारी बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और लगभग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

इसके अलावा अन्य जिलों के कई हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा, जहां येलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हालात और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज होगी और ठंड का असर बढ़ सकता है।

जनजीवन पर पड़ेगा असर

लगातार बदलते मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित होने के आसार हैं। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर

मौसम विभाग ने की अपील

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

प्रदेश में अगले 24 घंटों तक मौसम  बदला रहने की संभावना है, ऐसे में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉