Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनापिथौरागढ़

शराब की दुकान के सेल्समैन की पीट-पीटकर हत्या, तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़ जिले के बुंगाछीना में बुधवार देर रात शराब की दुकान के सेल्समैन की अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी । युवक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक, धारानौला अल्मोड़ा निवासी 27 वर्षीय नीरज सिंह नैनवाल पुत्र रघुवीर सिंह नैनवाल करीब नौ महीनों से पिथौरागढ़ से करीब 30 किमी दूर बुंगाछीना में शराब की एक दुकान पर सेल्समैन था। बुधवार रात उसकी किसी बात को लेकर शराब ठेके के आसपास के कुछ लोगों से विवाद हो गया, जो बाद में मारपीट में बदल गया। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। रात 10 बजे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची थल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर नीरज को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसआई राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम की बैठक में मेयर गजराज बिष्ट ने व्यापारियों की मांगों को लेकर अधिकारियों से की विस्तृत चर्चा, समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लिए कई महत्वपूर्ण फैसले
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉