Medical
उत्तराखण्डचमोली

वाण-गैरोली ट्रैक पर गयी कर्नाटक की महिला ट्रैकर की मौत, सात सदस्यीय टूरिस्ट दल 19 मई को पहुंचा था बेस कैंप लोहाजंग

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली जिले के वाण-गैरोली ट्रेक पर गई एक कर्नाटक की महिला ट्रैकर की मौत हो गई । मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। ट्रेकिंग कंपनी द माउंटेन और अन्य ट्रैकर मृतक महिला ट्रैकर प्रेमा राजेंद्रन (69) का शव लोहाजंग लाए।

ADVERTISEMENTS Ad

वन विभाग के बलवीर सिंह ने बताया कि द माउंटेन ट्रेक कंपनी का बंगलूरू से आया सात सदस्यीय टूरिस्ट दल 19 मई को बेस कैंप लोहाजंग पहुंचा था। दल 20 मई को दीदना पहुंचा। दूसरे दिन सुबह 21 को आली बुग्याल की ट्रेकिंग कर आली बुग्याल के पास रात्रि विश्राम किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने अपराधियों पर की कार्रवाई: छह बदमाशों को किया 6 माह के लिए जिला बदर, पर्याप्त आधार न मिलने पर दो नोटिस निरस्त
Ad

22 तारीख को को आली से वेदनी बुग्याल होते गैराली पातल में नाइट स्टे किया। सभी ट्रैकर बेस कैंप लोहाजंग के लिए वापस आ रहे थे। गैरोली से करीब दो किमी चलने के बाद महिला ट्रैकर का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। मृत महिला के साथ पति राजेंद्र सी. भी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के विद्यालयों में स्काउट गाइड शिविरों का आयोजन, कई स्कूलों के स्काउट गाइडों ने किया प्रतिभाग
Ad

द माउंटेन ट्रेक कंपनी के बेस कैंप इंचार्ज भरत सिंह ने बताया कि गैरोली के पास महिला ट्रैकर की हार्ट अटैक से मौत हुई। ट्रेकिंग कंपनी ग्रुप एवं अन्य साथी शव को स्ट्रेचर करीब आठ किमी पैदल चलकर वाण लाये उसके बाद शव को बेस कैंप लोहाजंग लाया गया। शव का पंचनामा के लिए थाना थराली ले जाया जा रहा है। पंचनामे के बाद शव को पीएम के लिए ले जाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉