Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, युवक की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर गोरापड़ाव चौराहे के समीप एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।आज बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दंपति अपने दो बच्चों के साथ हरेला पर्व मनाने किच्छा जा रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

मंडी चौकी प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान नवाड़खेड़ा बागजाला, गौलापार निवासी 30 वर्षीय कन्नू सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। हादसे में घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं बाइक में सवार दोनों बच्चों को हल्की चोटें आई हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार परिवार गौलापार की ओर से लालकुआं जा रहा था। जैसे ही वह गोरापड़ाव चौराहे के कट के पास पहुंचा, गौला नदी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि तीन दिन पूर्व भी एक व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हादसों के बाद स्थानीय लोग प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

स्थानीय लोगों में आक्रोश, सुरक्षा उपायों की मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गोरापड़ाव चौराहे पर कोई ट्रैफिक सिग्नल, स्पीड ब्रेकर या सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम नहीं है। यहां बना कट दुर्घटना का कारण बन रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित कर जल्द सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि आए दिन हो रहे हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉