Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

शराबियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान: शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हरियाणा के छह युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। शराब के नशे में सरेआम हुड़दंग मचा रहे हरियाणा के छह युवकों को पुलिस ने सबक सिखाया है। इन युवकों को हिरासत में लेकर इनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने पर्यटक स्थलों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग मचाने /मर्यादा का पालन न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। 2 मई की रात्रि में हल्द्वानी शहर के व्यस्त नैनीताल, हल्द्वानी मार्ग पर हरियाणा निवासी छह युवक शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर उत्पात मचाते पाए गए। इन युवकों द्वारा की गई असामाजिक गतिविधियों से आमजन की शांति एवं यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही अमल में लाई गई, इस प्रकार की अनुशासनहीनता एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की सख्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉