Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

पुलिस ने किया प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून पुलिस ने पटेल नगर क्षेत्र में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पैसों के लालच में अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था, घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने आशारोड़ी के पास जंगल से गिरफ्तार किया है. जबकि मुख्य आरोपी की तलाश अभी जारी है.

ADVERTISEMENTS Ad

आरोपी पूर्व में भगवानपुर थाने से हत्या के मुकदमें में जेल जा चुका है. आरोपी ने बताया कि वो कुछ माह पहले ही जमानत पर रिहा हुआ है, जेल मे उसके अन्य साथियों के माध्यम से उसकी जान-पहचान अर्जुन नाम के एक व्यक्ति से हुई,अर्जुन भी 2019 मे डोईवाला मे एक हत्या के मामले मे जेल गया था और एक साल पहले जमानत पर बाहर आया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

अर्जुन ने मंजेश नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ काम करने और उसका खर्चा उठाने की बात कही थी. आरोपी भी देहरादून मे रेपिडो का काम कर रहा था. आरोपी ने यमनोत्री विहार फेज-2 मे एक कमरा किराये पर लिया था जहां अक्सर अर्जुन उसके साथ खाने पीने के लिए बैठता था।

ADVERTISEMENTS Ad

अर्जुन ने आरोपी को बताया कि मंजेश ने प्रॉपर्टी में अच्छा पैसा कमाया है और उसकी प्रॉपर्टी का सारा काम वह ही देखता है. मंजेश के अकाउन्ट मे 38 लाख रुपए है, जिसकी सारी डिटेल उसके पास है, यदि सचिन उसका साथ दे तो दोनों मंजेश को मारकर उसके सारे पैसे निकाल सकते हैं, जिसे दोनों आधा आधा बाट लेंगे. अर्जुन की बातों में आकर दोनों ने मंजेश की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

जूतों के फीतों से गला घोंटकर की थी हत्या

देहरादून में 30 नवंबर की सुबह चंद्रबनी इलाके में यमुनोत्री एनक्लेव के पास प्रॉपर्टी डीलर मंजेश कंबोज (41) का शव पड़ा मिला था।  युवक की हत्या जूतों के फीतों से गला घोंटकर की गई थी, मृतक हरिद्वार के बिहारीगढ़ का रहने वाला था

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉