Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, चालक सहित नौ लोग थे सवार, सभी घायल

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- केदारनाथ दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन सोनप्रयाग के पास गहरी खाई में गिरने से नौ लोग घायल हो गए। हादसा गुप्तकाशी-ल्वारा मोटरमार्ग पर टेमरिया गांव के समीप दोपहर लगभग 12:30 बजे हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, सोनप्रयाग से अगस्त्यमुनि की ओर जा रहा एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और रेस्क्यू टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से बाहर निकाला और स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है, और उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत एवं बचाव कार्य समय पर किया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। वहीं, हादसे के बाद यात्रियों में भय का माहौल देखा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉