Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों का किया औचक निरीक्षण, अवैध रूप से संचालित बंगाली क्लीनिक को कराया बंद

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- डिप्टी कलेक्टर नवाजिस खलिक के नेतृत्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में एक सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान अंतर्गत हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से संचालित मेडिकल दुकानों एवं क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियान के अंतर्गत एक बंगाली क्लीनिक को अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उसे बंद कराया गया एवं उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर ही उसका नियमानुसार चालान भी किया। इसके अतिरिक्त, पाँच मेडिकल दुकानों की गहन जांच की गई, जिनमें कुछ अनियमितताएं पाई गईं। इन दुकानों को ड्रग इंस्पेक्टर के माध्यम से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है कि जनसामान्य को सुरक्षित एवं प्रमाणिक चिकित्सा सेवाएं प्राप्त हों। इस हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है जो भविष्य में भी नियमित रूप से की जाएंगी, ताकि अवैध रूप से कोई क्लीनिक संचालित न करे। इस दौरान सम्बंधित विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सात जिलों में अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉