Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

नदी में नहाने उतरी तीन छात्राएं, एक को स्थानीय लोगों ने बचाया, दो छात्राओं की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषिकेश में तीन छात्राएं आईडीपीएल में गंगा में नहाने के लिए उतर गईं। अचानक तीनों डूबने लगीं तो एक छात्रा को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन दो छात्राओं को नहीं बचा पाए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने डूबी दोनों छात्राओं की तलाश को गंगा में सर्चिग ऑपरेशन चलाया, जिसमें गोताखोरों ने घंटेभर की मशक्कत के बाद छात्राओं के शवों को गंगा से बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने अपराधियों पर की कार्रवाई: छह बदमाशों को किया 6 माह के लिए जिला बदर, पर्याप्त आधार न मिलने पर दो नोटिस निरस्त
Ad

कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे 10 वर्षीय अंजली 14 वर्षीय छात्रा अंजली और 13 वर्षीय नेहा घर से ट्यूशन के लिए निकली थीं। आईडीपीएल में परिजनों के साथ किराए के कमरों में रहने वाली तीनों छात्रा आईडीपीएल में श्मशान घाट के नजदीक गंगा में नहाने के लिए उतर गईं। डूबने के दौरान वहां मौजूद लोगों ने 10 वर्षीय अंजली को बचा लिया, लेकिन 14 वर्षीय अंजली और नेहा डूब गईं। घंटेभर की तलाश में गोताखोरों ने दोनों छात्राओं के शव गंगा से बरामद कर लिए। आईडीपीएल चौकी प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि छात्राएं मूलरूप से नेपाल के निवासी हैं। वह माता-पिता के साथ आईडीपीएल में किराये के मकान में रहती थीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा: 28 और 29 अगस्त को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉