Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

उत्तरकाशी में प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग थे सवार, दो घायल, बाकी यात्रियों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह एक प्राइवेट हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा गंगनानी से आगे के क्षेत्र में हुआ। हेलीकॉप्टर एरो ट्रिंक प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें कुल सात लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हो गईं। घटनास्थल पर पहुंचते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दो लोग घायल अवस्था में मिले हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

बाकी यात्रियों की तलाश जारी है। दुर्घटनाग्रस्त स्थल दुर्गम क्षेत्र में स्थित होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन टीमें तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही घटना के कर्म का पता चल पाएगा घटना को लेकर प्रशासन पूरी सतर्कता से निगरानी बनाए हुए है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के पास न जाने की अपील की है, ताकि बचाव कार्य में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉