Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान समस्याएं सुनी, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मा. मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम में समस्याएं सुनी, मुख्य रूप से भूमि विवाद, सड़क, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी से धनराशि हड़पने, पेयजल, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद, विकलांगता प्रमाण पत्र जैसे अति महत्वपूर्ण मामलों पर त्वरित करवाई करते हुए संबंधित को निर्देश दिए ।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान शिकायतकर्ता मनोज मनराल न्यू आदर्श कॉलोनी पंचायत घर रामपुर रोड हल्द्वानी द्वारा कॉलोनी में आने जाने वाले गेटों के विवाद का मामला सामने आया जिसे आयुक्त द्वारा सुनते हुए मौके पर ही समस्या को हल किया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता प्रदीप चंद जोशी पुत्र स्वर्गीय भोला दत्त जोशी बद्रीपुरा गोरखपुर हल्द्वानी द्वारा भूमि विक्रय होने में आ रही समस्या रखी, इस संबंध में आयुक्त कुमाऊं द्वारा राजस्व विभाग को शीघ्र ही मौके पर जाकर समस्या का समाधान कर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायतकर्ता राजप्रीत कौर पत्नी स्व अनूप सिंह निवासी ग्राम हजीरा तहसील बाजपुर द्वारा खतौनी निर्गत करने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग बाजपुर को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

शिकायतकर्ता विनोद व समस्त ग्राम प्रधान घुघु सिगड़ी विकासखंड कोटाबाग द्वारा घूनघूखान सौड मोटर मार्ग से हरियाल मोटर मार्ग में हो रही विलंब की समस्याओं को रखा।

आयुक्त द्वारा उक्त संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग से प्रकरण की जानकारी लेते हुए अगले सप्ताह इस संबंध में पूरी रिपोर्ट के साथ संबंधित ठेकेदार जिनके द्वारा सड़क अधूरी काटी गई है उनके और संबंधित शिकायतकर्ताओअं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अब चारधाम यात्रा होगी और भी ज्यादा सुरक्षित, एलईडी स्क्रीन पर मिलेगी मौसम एवं मार्ग की जानकारी

शिकायतकर्ता विक्रम कुमार ग्राम प्रधान, घुघू सिगड़ी कोटाबाग द्वारा पंगोट से कुंजखरक मोटर मार्ग के सुघारीकरण किये जाने संबंधित आवेदन दिया, उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग नैनीताल को शीघ्र उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए।

शिकायतकर्ता शकुंतला देवी पत्नी मनीष साहू द्वारा स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी करने का अनुरोध किया गया इस संबंध में दस्तावेज पूर्ण होने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश राजस्व विभाग से आए प्रतिनिधि को दिए।

इसी प्रकार शिकायतकर्ता शांति पत्नी स्व. सतीश गौलापार निवासी ने बैंक से लोन लेने के लिए अपनी समस्या को रखा जिस पर आयुक्त ने मौके पर बैंक प्रबंधक को उक्त प्रकरण को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए।

शिकायतकर्ता हेमलता लखेड़ा द्वारा अपनी शिकायत में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुरपाताल नैनीताल में स्कूल के खेल के मैदान में अतिक्रमण किए जाने आदि की समस्या को रखा जिस पर सुनवाई के दौरान आयुक्त ने कहा कि उक्त परिसर में विद्यालय के साथ-साथ पंचायत भवन व उद्यान विभाग का कार्यालय होने के कारण गेट पर नया ताला लगाते हुए उसकी एक-एक चाबी ग्राम प्रधान, विद्यालय की प्रधानाचार्य, एवं उद्यान विभाग के प्रभारी को देने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने कहा कि वे  विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

शिकायतकर्ता इंदिरा देवी निवासी बुक्सोरा दिनेशपुर द्वारा अपनी भूमि का खाता खतौनी में नाम दर्ज न होने वह मूलभूत सुविधाओं के संबंध में अपनी समस्याओं को रखा संबंधित प्रकरण पर तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमि विक्रेता को तलब किया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 116 पाउच कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता भावना बिष्ट निवासी रामडी आनसिंह द्वारा लोन के संबंध में अपनी समस्या रखी जिसे आयुक्त ने बैंक प्रबंधक से बात कर उनकी समस्या का निराकरण किया गया।

शिकायतकर्ता कमल किशोर जोशी निवासी बिठौरिया नंबर 1 हल्द्वानी निवासी ने इकरारनामे में हुए भुगतान को निर्गत करने के संबंध में अपनी समस्या रखी जिसको आयुक्त ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए समस्या का निवारण संबंधित बैंक प्रबंधक व तहसीलदार हल्द्वानी को दिए।

जनसुनवाई में बैल पोखरा, रामपुर रोड क्षेत्र में 15 फीट चौड़े सार्वजनिक मार्ग को लेकर एक मामला सामने आया। स्थानीय निवासियों द्वारा शिकायत की गई कि उक्त मार्ग से सटे क्षेत्र में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का निर्माण किया गया है,जिसके कारण आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है।

निवासियों के अनुसार, स्कूल परिसर में लगाया गया गेट पारंपरिक मार्ग में अवरोध पैदा कर रहा है। परिणामस्वरूप, वाहनों के आवागमन के दौरान लोगों को उतरकर गेट खोलना पड़ता है, जिससे दैनिक जीवन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए कि पारंपरिक मार्ग में जो अवरोध उत्पन्न किया गया है उसे तत्काल हटाया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र के समस्त निवासियों से कहा कि 15 फीट के सार्वजनिक मार्ग पर बनाए गए रैंप को तत्काल हटाया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉