Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और पुरुष को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/लालकुआँ:- अवैध कच्ची शराब की तस्करी के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी. के निर्देश पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में लालकुआं क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक महिला और एक पुरुष को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 दिसंबर को यह कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

घर से बरामद हुई कच्ची शराब

ADVERTISEMENTS Ad

पहले मामले में पुलिस ने गीता बिष्ट पत्नी स्वर्गीय पप्पू बिष्ट, निवासी वार्ड नंबर-2 अंबेडकर नगर, लालकुआं को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्ता के कब्जे से 52 पाउच, लगभग 18 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 243/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी

देशी मसालेदार शराब के साथ तस्कर पकड़ा

दूसरे मामले में हेम चंद्र आर्या पुत्र करमचंद्र, निवासी आदर्श नर्सरी अर्जुनपुर को बेरी पड़ाव गोला गेट, लालकुआं से 52 टैट्रा पैक देशी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस पर कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या 244/2025 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शंकर नयाल, महिला उप निरीक्षक वंदना चौहान, कांस्टेबल मनीष कुमार, कुबेर राणा, आनंद पुरी और तरुण मेहता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉