Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गर्दन के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मालिश के दौरान मौत, झोलाछाप पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- दमुवादूंगा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला बीते कई महीनो से गर्दन के दर्द से पीड़ित थी। जब गर्दन के दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मालिश के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान पिथौरागढ़ निवासी और वर्तमान में दमुवादूंगा में रहने वाले रामचंद्र की पत्नी मीनाक्षी के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

परिजनों ने कालाढूंगी रोड स्थित एक झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार रामचंद्र अपनी पत्नी मीनाक्षी के साथ दमुवादूंगा क्षेत्र में रहते हैं। बताया गया है कि मीनाक्षी की गर्दन में पिछले कई महीनों से दर्द की शिकायत थी और करीब चार-पांच महीने से उसका इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे लंबे समय से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों को किया बर्खास्त, शिक्षा महकमें में मचा हड़कंप
Ad

रामचंद्र के मुताबिक, लोगों के कहने पर वह अपनी पत्नी को गर्दन की मालिश कराने के लिए कालाढूंगी रोड स्थित एक पहलवान के पास लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि मालिश करने के बाद पहलवान ने मीनाक्षी की गर्दन को जोर से हिला दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कथित तौर पर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को अर्पित किए श्रद्धासुमन, कहा "जय जवान जय किसान" उद्घोष आज भी करता है प्रेरित

घटना के बाद परिजन मीनाक्षी को आनन-फानन में बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका के पति रामचंद्र प्राइवेट नौकरी करते हैं। मीनाक्षी अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉