Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की दो विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का परचम, परिवार और विश्वविद्यालय नाम किया रोशन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानीः- उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग के दो विद्यार्थियों ने यूजीसी- नेट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। इस राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में चयनित होकर विद्यार्थियों ने अपने परिवार और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में गृह विज्ञान विभाग की शोधार्थी ज्योति नौला ने जेआरएफ नेट तथा एम.ए. गृह विज्ञान की शिक्षार्थी प्रियंका ने नेट परीक्षा गृह विज्ञान विषय में उत्तीर्ण की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

सफल विद्यार्थियों ने बताया कि नियमित अध्ययन, अनुशासन, समय प्रबंधन और गृह विज्ञान विभाग के शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हो सकी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों एवं संस्थान को दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

निदेशक, स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा, प्रोफेसर मंजरी अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉