Medical
उत्तराखण्डचंपावत

पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान: हरियाणा के व्यक्ति को 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

लोहाघाट:-  पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लोहाघाट क्षेत्र के एक मंदिर में बाबा के रूप में रह रहे हरियाणा के एक व्यक्ति को 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी अजय गणपति ने जनपद चम्पावत में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध सतर्क दृष्टि रखने तथा कड़ी वैधानिक कार्यवाही किये जाने को लेकर सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। निर्देशों के क्रम में लोहाघाट पुलिस टीम ने सुई क्षेत्र से अभियुक्त कुबेर नाथ पुत्र उमेश नाथ, निवासी मोहम्मदपुर झाड़सा, थाना कोतवाली गुड़गांव, हरियाणा को 1 किलो 110 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त कुबेर नाथ वर्तमान में लोहाघाट क्षेत्र के एक मंदिर में बाबा के तौर पर रह रहा था। उसके खिलाफ धारा 08/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पूछताछ में बाबा ने बताया कि वह क्षेत्र के लोगों से थोड़ी थोड़ी मात्रा में चरस खरीद कर हरियाणा में ले जाकर बेचता है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार थाना लोहाघाट, उपनिरीक्षक हरीश प्रसाद प्रभारी चौकी बाराकोट, हेड कांस्टेबल वजीर चंद, हेड कांस्टेबल संजय जोशी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉