Medical
राष्ट्रीय

भारत में कोविड के मामलों की संख्या बढ़कर 3961 हुई, पिछले 24 घंटे में चार की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

भारत में कोविड के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है, अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,961 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोविड से चार मौतें हुई हैं। दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस वर्ष जनवरी से अब तक देश में कोविड से 32 मौतें हो चुकी हैं। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि संक्रमण गंभीर नहीं है,अधिकांश मरीज होम केयर में हैं। इस बार कोविड के कारण अस्पतालों पर बोझ नहीं पड़ेगा। हालांकि कोविड से बचने के लिए सतर्कता बरतनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली में कोविड के 47 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 483 हो गई है। केरल में मामलों की संख्या 1,435 हो गई है। महाराष्ट्र में काविड के 21 नए मामले मिलने से राज्य सक्रिय मामलों की संख्या 506 हो गई है। बंगाल में कोविड के 44 नए मामले मिले हैं। बंगाल में सक्रिय मामलों की संख्या 331 हो गई है।

दिल्ली एम्स में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. हर्षल आर. साल्वे ने कहा, घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। हालांकि प्रारंभिक चरण में कोविड की लहर को काबू करने के लिए सर्विलांस सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है।

प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू अस्पताल के मुख्य अधीक्षक डॉ. एसके. चौधरी ने भी कहा है कि कोविड के बढ़ रहे मामलों से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉