Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सरस मेले का आयोजन कल,10 मार्च तक चलेगा मेला, मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के स्वयं सहायता समूहों को एक मंच प्रदान करना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। एमबी इन्टर कालेज प्रांगण में एक मार्च से 10 मार्च  तक सरस मेले के आयोजन किया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने प्रेस वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सहायता प्राप्त सरस मेला ग्रामीण उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को बढ़ावा देने व एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सरस मेले में राज्य के साथ ही देश भर के स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों की बिक्री करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों को एक मंच प्रदान करना है, उन्होंने कहा यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक कदम है।उन्होंने कहा एमबी इन्टर कालेज सरस मेले में 250 स्टॉल लगाये जायेंगे साथ ही 21 स्टॉल जनपद के स्वयं सहायता समूहों व 96 स्टॉल अन्य जनपदों हेतु लगाये जायेंगे तथा 74 स्टॉल अन्य राज्यों के सहायता समूहों के लिए तथा फूड स्टॉल, किड्स जोन और  व्यवसायिक स्टॉल भी लगाए जा रहे। उन्होंने कहा 13324 लखपति दीदी योजना के तहत जो महिलायें लाभान्वित हो रही है उन्हें भी आमंत्रित किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad

लखपति दीदी योजना से लाभान्वित दीदीयों द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा कि किस प्रकार से योजना से लाभान्वित होकर अपने पूरे परिवार और आने वाली पीढियों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा सरस मेले का मुख्य उददेश्य सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढाना व महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करना है। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने भी मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉