Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट को लेकर प्रशासन सतर्क, कल 20 जुलाई को आंगनबाड़ी केंद्र, शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ने आदेश किये जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल:- मौसम विभाग देहरादून की ओर से जनपद नैनीताल के लिए 20 जुलाई (सोमवार) को ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने एहतियातन बड़ा फैसला लेते हुए जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जारी आदेश के अनुसार, 20 जुलाई (सोमवार) को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

जिला प्रशासन के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से नैनीताल जनपद के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश रही है। लगातार वर्षा के चलते नदियों, नालों और गधेरों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। वहीं संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, सड़कों पर मलबा आने और जलभराव जैसी घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। ऐसे हालात में बच्चों के स्कूल आने-जाने के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम ललित मोहन रयाल ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि किसी भी संभावित जोखिम से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी, नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए।
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश की अनदेखी लापरवाही बरतने वाले संबंधित संस्थानों एवं अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास न जाएं तथा मौसम और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें। आपात स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉