Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शुरू, 12 जनवरी से होगा दस्तावेज सत्यापन

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन 12 जनवरी से शुरू होगा, जिसके लिए शुक्रवार को विस्तृत सूचना जारी कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, अभ्यर्थियों का सत्यापन सीरियल नंबर के आधार पर अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा। सीरियल नंबर एक से 50 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन 12 जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद 51 से 100 तक के अभ्यर्थी 13 जनवरी, 101 से 150 तक 14 जनवरी, 151 से 200 तक 15 जनवरी और 201 से 250 तक के अभ्यर्थी 16 जनवरी को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी वरीयता भरनी अनिवार्य होगी। दस्तावेजआयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपनी वरीयता (प्रेफरेंस) भरनी अनिवार्य होगी। दस्तावेज सत्यापन के दौरान सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी, ताकि भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाया जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश
Ad

अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित तिथि पर समय से पहले सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों, शैक्षिक दस्तावेजों, पहचान पत्र और अन्य जरूरी अभिलेखों के साथ उपस्थित हों। आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्ण दस्तावेजों के सत्यापन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आयोग ने यह भी कहा है कि दस्तावेज सत्यापन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, आवश्यक दस्तावेजों की सूची और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉