Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विशेष संपर्क अभियान के तहत सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने आज अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना भावना गोस्वामी से उनके हल्द्वानी स्थित आवास पर भेंट की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए उनकी वीरता और देशभक्ति को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने वीरांगना भावना गोस्वामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मुलाकात के दौरान सांसद ने शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के समाधि स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से दूरभाष पर वार्ता कर शहीद स्थल पर शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की प्रतिमा स्थापित किए जाने का आग्रह भी किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों और उनके परिजनों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉