Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड मौसम: बीते 24 घंटे में जिले में बारिश से कई जगह जनजीवन प्रभावित, दो प्रमुख मार्ग समेत 11 सड़के बंद, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/नैनीताल:- जिले में मानसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की शुक्रवार सुबह  जारी रिपोर्ट के अनुसार, कालाढूंगी में सबसे अधिक 43 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

रिपोर्ट के अनुसार, स्नो व्यू (नैनीताल) में 24.0 मिमी, काठगोदाम (हल्द्वानी) में 13.0 मिमी, कैंची धाम में 5.0 मिमी, बेतालघाट में 13.75 मिमी, रामनगर में 9.6 मिमी, खनस्यूं में 22.0 मिमी, मुक्तेश्वर में 14.7 मिमी तथा चोरगलिया में 26.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

बारिश के चलते जिले में एक वृहत, दो राज्य राजमार्ग और दो प्रमुख जिला मार्ग समेत कुल 11 सड़कें बंद हो गई हैं। संबंधित विभागों की टीमें मार्गों को खोलने में जुटी हुई हैं, जबकि अन्य सभी सड़कें यातायात के लिए सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं।वहीं, पिनरो और पिनसेला क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। ऊर्जा विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में लगी हैं। राहत की बात यह है कि जिले में पेयजल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और किसी बड़े व्यवधान की सूचना नहीं है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad

जिला प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 05942-231178/79 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉