Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

खुद को सीबीआई का अधिकारी और जज बताकर सेवानिवृत्त सीनियर ड्राफ्टमैन से की 40 लाख की ठगी, तीन दिन तक पति-पत्नी को वीडियो कॉल कर डराते रहे

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसा ही एक मामला हरिद्वार के शिवालिक नगर से आ रहा है जिसमें बीएचईएल से सेवानिवृत्त सीनियर ड्राफ्टमैन के साथ साइबर ठगों ने फर्जी सीबीआई अफसर बनकर करीब 40 लाख रुपये की ठगी कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad

खुद को सीबीआई का अधिकारी और फिर जज बताकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट कर परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दी गई। तीन दिन तक लगातार वीडियो कॉल पर पत्नी समेत पीड़ित को डराते रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

पुलिस के मुताबिक बीएचईएल से रिटायर 62 वर्षीय हरवंश लाल ने शिकायत कर बताया कि नौ जून की सुबह व्हाट्सएप कॉल में एक व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी में खुद को सीबीआई अफसर संजय कुमार बताया। बताया कि हरवंश लाल के आधार कार्ड से सिम लेकर वसूली और हवाला कारोबार में इस्तेमाल किया गया। पीड़ित से ऑनलाइन पूछताछ और वीडियो कॉल के जरिए निर्देश दिए जाने लगे। इसके बाद पीड़ित की पत्नी रानी को कॉल कर विजय खन्ना नामक एक व्यक्ति ने धमकाया जो खुद को सीबीआई में संजय कुमार का जूनियर बताता था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

इन लोगों ने वीडियो कॉल पर खुद को जज बताकर कहा कि उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज हो गया है। आरोप है कि डरे सहमे हरवंश लाल ने अपनी एसबीआई और उत्कर्ष बैंक की छह एफडी तोड़कर करीब 40.15 लाख रुपये दो अलग-अलग खातों में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलने के बाद पीडित ने रानीपुर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉