कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयास से हुआ कैड़ागाँव हाईस्कूल का उच्चीकरण, ग्रामीणों ने जताया आभार

वर्षों से लोग कर रहे थे हाईस्कूल का उच्चीकरण करने की मांग, मंत्री कैड़ा ने किया सपना साकार
भीमताल:- विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कैड़ागाँव कुकना के ग्रामीण वर्षों के कैड़ागाँव स्कूल का हाईस्कूल से इंटरमीडिएट मे उच्चीकरण करने की मांग कर रहे रहे थे। यहां के बच्चों को हाई स्कूल के बाद इंटर की शिक्षा के जगलों के रास्तों से 15 किमी दूर इंटर की शिक्षा के लिए अन्यत्र जाना पड़ता था, जिस कारण छात्राओं छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा से हाईस्कूल का इंटरमीडिएट में उच्चीकरण करने की मांग की थी। मंत्री कैड़ा उच्चीकरण करने के लिए लम्बे समय से प्रयासरत थे। मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से स्कूल का उच्चीकरण करने की मांग की, मंत्री कैड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री ने भीमताल विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्र कैड़ागाँव हाईस्कूल का इंटरमीडिएट पर उच्चीकरण कराकर आज उद्घाटन किया। कैड़ागाँव इंटर कालेज में छात्र छात्राओं के प्रवेश को लेकर 11 वीं की कक्षायें संचालित हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल मालाओ व ढोल नगाड़ों से स्वागत कर आभार प्रकट किया है।


उधर मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी व शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मंत्री कैड़ा ने कहा मेरा प्रयास है शिक्षा के क्षेत्र मे और बेहतर कार्य करूं, जिसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही बहुउद्देशीय शिविर लगाकर जनता की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया। सैंकड़ो लोगों को जनता दरबार में लाभ लिया। मंत्री कैड़ा ने कहा हमारी सरकार का प्रयास है जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित हो इस दिशा में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।









