Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्कूल बसों में जीपीएस और सीसीटीवी लगाना अनिवार्य, स्कूल प्रबंधकों, एआरटीओ और शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी :- संभागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव संदीप सैनी ने स्कूल बसों में जीपीएस और सीसीटीवी नहीं लगाने के मामले में गुरुवार को नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चम्पावत जिले के स्कूल प्रबंधकों, एआरटीओ और शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है।
उन्होंने पत्र में कहा कि स्कूल की निजी और अनुबंधित बसों में जीपीएस और सीसीटीवी लगाया जाना विभागीय नियम के अनुसार अनिवार्य है। बस की सही जानकारी के लिए ट्रेकिंग ऐप का लिंक अभिभावकों को दिया जाना है, लेकिन ऐसी शिकायतें मिल रहीं है कि बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस नहीं लगा है। बसों का संचालन नियम विरुद्ध किया जा रहा है। उन्होंने मामले में शिक्षा विभाग और एआरटीओ को कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। बसों में स्कूली बच्चे सफर करते हैं। इसीलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट भी विभागीय अधिकारियों से मांगी है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉