Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की मुख्य शाखा के लॉकर में रखे गहने चोरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज कराया

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून में बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा के लॉकर में रखे लाखों के गहने चोरी हो गए। मामले में लॉकर धारक 86 वर्षीय महिला ने डालनवाला थाने में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।घोसी गली निवासी सुशीला देवी ने तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 1995 में बैंक ऑफ बड़ौदा में अपने और पुत्र अनूप कुमार के नाम से बचत खाता व लॉकर नंबर 38 लिया। लॉकर में उन्होंने 730 ग्राम सोने व 950 ग्राम चांदी के गहने रखे थे। वर्ष 2018 तक लॉकर नियमित रूप से संचालित किया गया। उसके बाद वृद्धावस्था के चलते उन्होंने लॉकर का संचालन नहीं किया। बीती 26 नवंबर को उन्होंने बेटे को लॉकर चेक करने भेजा। बैंक पहुंचे अनूप ने उन्हें बताया कि लॉकर 2022 में तोड़ा जा चुका है। बैंक अफसरों ने आश्वासन दिया कि गहने सुरक्षित हैं और अगले दिन दे दिए जाएंगे। इसके बाद से शाखा प्रबंधक मोहित कुमार व क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद जोशी टालते रहे। 29 नवंबर को उन्हें बताया गया कि उनके जेवरात चोरी हो गए हैं और संबंधित पत्रावली भी गायब है। उन्होंने कानूनी नोटिस भी भेजा पर सुनवाई नहीं हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुरमानें बैंड से मल्ला गहना मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का किया शिलान्यास, लोगों ने ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत कर जताया आभार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉