Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम पूर्वानुमान: पर्वतीय जिलों के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad


इसके अलावा अन्य जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि 19 मई को पर्वतीय जिलों के अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल 20 मई को भी प्रदेशभर में मौसम बदला रहेगा। 21 मई को राहत मिलने के मिलने के आसार हैं। जबकि, 22 मई को भी अधिकतर हिस्सों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
बीते पांच दिन से उत्तराखंड में लगातार गर्मी परेशान कर रही है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रहने से तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस गर्मी से बारिश के बाद ही राहत मिलेगी। बीते दिन के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री के साथ सामान्य रहा। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 22.6 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में रहा। बादल छाए रहने और हवाओं के चलने से दिन का तापमान सामान्य रहा। रात के न्यूनतम तापमान में सामान्य से एक से तीन डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 45 लाख स्वीकृत, जल्द शुरू होगा कार्य, क्षेत्र की जनता ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का जताया आभार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉