Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

आस्था और उत्साह के बीच आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ, 200 से अधिक श्रद्धालु पवित्र धाम के लिए रवाना, प्रशासन ने किये विशेष इंतजाम

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:-  धारचूला में शुक्रवार को आस्था और उत्साह के बीच आदि कैलाश यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। करीब 200 से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारों के साथ पवित्र धाम के लिए रवाना हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पहले दल को एसडीएम आशीष जोशी और सीओ कुंवर सिंह ने तवाघाट चौराहे से हरी झंडी दिखाकर गुंजी के लिए रवाना किया। प्रशासन की ओर से यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

एसडीएम आशीष जोशी के अनुसार अब तक यात्रा के लिए करीब 500 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 350 श्रद्धालुओं को परमिट जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में दिल्ली से आए दंपति रामभोले और अनीता भी शामिल हैं, जो छठी बार आदि कैलाश यात्रा पर निकले हैं। उनका कहना है कि यह यात्रा उनके लिए आध्यात्मिक शांति और ऊर्जा का स्रोत है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

आदि कैलाश यात्रा शुरू होते ही व्यास घाटी में पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी नई गति मिल गई है। होम स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों और होटल व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जिससे क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुल मिलाकर, आदि कैलाश यात्रा के शुभारंभ ने एक बार फिर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नई ऊर्जा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉