Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड को 4 हजार 769 करोड़ का रिकॉर्ड रेल बजट आवंटित, विभिन्न रेल परियोजनाओं पर चल रहा काम, विकास को मिलेगी रफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उत्तराखंड को मिले रेल बजट 2026-27 की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार राज्य को 4 हजार 769 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड रेल बजट आवंटित किया गया है, जो 2014 से पहले की तुलना में 26 गुना अधिक है।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को पीआईबी देहरादून में आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में इस समय 39,491 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न रेल परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसमें नई रेल लाइनों का निर्माण, स्टेशनों का आधुनिकीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना शामिल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

रेल मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे को इस वर्ष 2.93 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा पूंजीगत बजट मिला है, जिसका सीधा लाभ उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों को मिलेगा। अमृत स्टेशन योजना के तहत प्रदेश के 11 रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है, जिन पर 147 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। राज्य में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस और एक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन हो रहा है, जिससे कनेक्टिविटी और पर्यटन को मजबूती मिली है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

रेल मंत्री ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है और शीघ्र ही उद्घाटन के करीब पहुंचेगी, जिससे पहाड़ों में रेल कनेक्टिविटी का सपना साकार होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉