Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

पुलिस और ड्रग्स विभाग की टीम ने मिलकर अवैध शैंपू फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, मौके से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  ड्रग्स विभाग और सिडकुल पुलिस ने संयुक्त रूप से मिलकर एक अवैध शैंपू फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यहां हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के मशहूर ब्रांड्स क्लीनिक प्लस और सनसिल्क के नाम से नकली शैंपू तैयार किए जा रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक व्यक्ति फरार होने में कामयाब रहा। फैक्टरी से करीब 15 लाख रुपये का नकली माल और उपकरण बरामद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओ नितेश शर्मा के नेतृत्व में ड्रग्स विभाग की टीम ने सिडकुल थाना क्षेत्र के डेंसो चौक, गंगोत्री एनक्लेव फेस-3 में एक मकान पर छापा मारा और पुलिस के मकान में दाखिल होते ही एक आरोपी छत के रास्ते भाग निकला। हालांकि टीम ने तीन आरोपियों हसीन अहमद, शहबान और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया ये तीनों लंढौरा, मंगलौर के निवासी हैं। तलाशी में एक कमरे के अंदर भारी मात्रा में क्लिनिक प्लस और सनसिल्क के नकली शैंपू, साथ ही पैकिंग मशीन, कच्चा माल, लेबल और खाली बोतलें मिलीं। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह और कंपनी के लीगल मैनेजर को मौके पर बुलाया गया और पुष्टि की गयी कि बरामद किया गया सारा माल नकली और अवैध है।

पुलिस और ड्रग विभाग की पूछताछ में मुख्य आरोपी हसीन अहमद ने स्वीकार किया कि वह बिना किसी वैध लाइसेंस के नकली शैंपू का कारोबार चला रहा था। उसके पास न तो ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कोई लाइसेंस था और न ही कच्चे माल या लेबलिंग के कोई दस्तावेज थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मौके से चार ड्रम कच्चा माल (लगभग 1,350 लीटर), एक शैंपू फिलिंग मशीन, 800 खाली बोतलें, 32 पेटी नकली शैंपू और बड़ी मात्रा में लेबल बरामद हुए हैं। एसआई इंद्र सिंह गड़ियों की ओर से आरोपियों के खिलाफ धारा 316, 318, 61 (2), और 63/65 कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉