Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

खेतों में घास लेने गई 77 वर्षीय महिला को गुलदार ने मार डाला, घटना के बाद वन विभाग की टीम ने शव कब्जे में लिया

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के देवल गांव में महिला को गुलदार ने मार डाला। घास लेने के लिए खेतों में गई महिला के ऊपर घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया । बीते तीन दिन में गुलदार ने दूसरी महिला पर हमला किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं का समाधान करने की मांग
Ad

मंगलवार देर शाम खेतों में घास लेने गई 77 वर्षीय सर्वेश्वरी देवी पत्नी इंद्र दत्त उनियाल पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार महिला को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। आसपास काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण वहां पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों के मुताबिक तीन महीनों से गांव में दो गुलदार एक साथ घूम रहे हैं। गुलदार के चार हमलों में महिलाएं घायल हुई, अब महिला की जान चली गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन योजना स्वरोजगार का बना आधार, होटल व्यवसाय शुरू कर बने आत्मनिर्भर
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉