Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: सैलापानी के समीप मंगलवार सुबह बस खाई में गिरी, सात यात्रियों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, रेस्क्यू अभियान लगातार जारी

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- भिकियासैंण तहसील क्षेत्र विनायक के पास सैलापानी के समीप मंगलवार सुबह एक यात्री बस के खाई में गिर गयी। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक सात यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस रामनगर की ओर जा रही थी। सैलापानी के पास अचानक बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही कई यात्रियों ने दम तोड़ दिया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान छह शव घटनास्थल से बरामद किए गए, जबकि एक अन्य मृतक की पुष्टि बाद में हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

मृतकों की पहचान और उनके पते की जानकारी जुटाने का कार्य प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यू अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार खाई की गहराई अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा
Ad

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
प्रशासन ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को सहायता देने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉