Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, बाढ़ के खतरे की चेतावनी, अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/हल्द्वानी:-  उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर से मौसम बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। शनिवार को भी उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटे अति संवेदनशील रह सकते हैं। तेज गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, विभाग ने सात अगस्त तक प्रदेश भर में वर्षा की  संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बारिश की तीव्रता को देखते हुए विभाग ने अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे नदियों और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचें। जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दे दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉