Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

लापता हुई दो वर्षीय बच्ची का शव तालाब से बरामद, परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर:-  कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बवारखेड़ा में लापता हुई दो वर्षीय बच्ची का शव मंगलवार को तालाब से बरामद हुआ। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, ग्राम बवारखेड़ा निवासी अशफाक की दो वर्षीय पुत्री लाईबा नौ नवंबर की दोपहर करीब तीन बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीमों को तलाश में लगाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे, सीओ दीपक सिंह के नेतृत्व में डॉग स्क्वायड टीम ने बच्ची का शव घर से करीब 30 से 40 मीटर दूर स्थित तालाब से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉