Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के 11वें दिन दिव्या पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई कचरा प्रबंधन कार्यशाला, विद्यार्थियों को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरूक

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के क्रम में आज पखवाड़े के 11वें दिन हल्द्वानी स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल में कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन एवं Reduce-Reuse-Recycle (3R) विषय पर विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

यह कार्यक्रम नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम श्री परितोष वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को कचरे की समस्या, विशेष रूप से प्लास्टिक कचरे के पर्यावरणीय प्रभाव तथा उसके उचित प्रबंधन के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने घर एवं विद्यालय से ही स्वच्छता की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करना रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

कचरा प्रबंधन को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि कचरा प्रबंधन की शुरुआत कचरा पैदा होने के स्थान से ही होती है। यदि कचरे को शुरुआत में ही अलग-अलग कर दिया जाए तो उसके पुनः उपयोग, पुनर्चक्रण और उचित निस्तारण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो जाती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Ad

विद्यार्थियों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने, उपयोगी सामग्री को दोबारा इस्तेमाल करने तथा पुनर्चक्रण योग्य सामग्री को अलग एकत्रित करने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

प्लास्टिक कचरा प्रबंधन पर विशेष चर्चा

कार्यशाला में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन को विशेष रूप से शामिल किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि रोजमर्रा की जिंदगी में अनावश्यक प्लास्टिक, विशेषकर एकल-उपयोग प्लास्टिक एवं प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग कम करना आवश्यक है।

विद्यार्थियों को बाजार जाते समय कपड़े या जूट का थैला साथ रखने, प्लास्टिक की अनावश्यक वस्तुओं को लेने से बचने तथा प्लास्टिक सामग्री का अधिक से अधिक पुनः उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए मांगी पांच हजार रूपए की रकम, विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते डॉक्टर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

यह भी बताया गया कि प्लास्टिक को खुले में फेंकना या जलाना पर्यावरण के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए प्लास्टिक कचरे को अलग एकत्रित कर निर्धारित कचरा संग्रहण व्यवस्था के माध्यम से देना है।

विद्यार्थियों को बनाया स्वच्छता का संदेशवाहक

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को केवल स्वयं इन आदतों को अपनाने के लिए ही नहीं, बल्कि अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

उन्हें बताया गया कि विद्यालय में सीखी गई छोटी-छोटी अच्छी आदतें घर तक पहुंचकर पूरे परिवार के व्यवहार में बदलाव ला सकती हैं।

कार्यक्रम में वार्ड संख्या 57 की पार्षद रुक्मणी बिष्ट, बैंणी सेना परियोजना प्रबंधक, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम मनोज नेगी तथा एसबीएम टीम से मनीष पांडे उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉