Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लालकुआं में निकाय चुनाव को लेकर भारी उत्साह, दोपहर 12 बजे तक मतदान 29.97 प्रतिशत, अधिकांश केंद्रों में लगी हैं लंबी लाइनें

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। भारी उत्साह के बीच स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है, पहले 1 घंटे में 6 से 7% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके 2 घंटे बाद प्रातः 10 बजे 13. 6% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, दोपहर 12 बजे तक कुल 4 घंटे का मतदान 29.97 प्रतिशत रहा। जबकि अधिकांश मतदान केन्द्रों में दोपहर को भी लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है, उप जिलाधिकारी/ निर्वाचन अधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार नवल किशोर पांडे, लालकुआं क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेट कृष्णानंद जोशी और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल एवं सुरक्षा बल के जवान मुस्तेदी के साथ तैनात हैं, नगर के सभी मतदान केंद्र संवेदनशील श्रेणी में आते हैं, जिसमें कुल सात मतदान केन्द्रों में आठ मतदेय स्थल है, वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर दो के मतदाताओं की सबसे लंबी लाइन लगी हुई है, अब तक क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ है। नगर पंचायत लालकुआं में कुल 5674 मतदाता है, जिसमें 3066 पुरुष और 2608 महिलाएं शामिल है, लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में 2 सेक्टर मजिस्ट्रेट जबकि एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की यातायात व्यवस्था में बदलाव: 1 अगस्त से माल रोड पर किसी भी वाहन का हॉर्न बजाना प्रतिबंधित, रूसी बाईपास पार्किंग हब के रूप में होगा विकसित
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉