Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हाईवे पर स्टंटबाजी करने पर थार चालक को किया गिरफ्तार, वाहन सीज, ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर खतरनाक स्टंट कर अपनी और आम जनता की जान जोखिम में डालने वाले थार चालक के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 19 दिसंबर की रात वाहन संख्या UK06BC7200 (थार) से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

ADVERTISEMENTS Ad

वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने संबंधित चालक का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी ने जांच कर वाहन चालक की पहचान ब्रह्मजोत सिंह पुत्र सुशांत सिंह, निवासी उदयपुर दौलतपुर, हल्द्वानी, जनपद नैनीताल के रूप में की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद 20 दिसंबर 2025 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चालक को हिरासत में लिया। खतरनाक और उतावलेपन से वाहन चलाने के आरोप में थार वाहन को सीज कर दिया गया, साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी अमल में लाई  गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सार्वजनिक मार्गों पर आम नागरिकों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं और किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी या हुड़दंग से दूर रहें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की नजर लगातार बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉